{"_id":"6a0a1a52108678526b0f267e","slug":"documentary-on-king-cobra-selected-for-green-screen-film-festival-nainital-news-c-238-1-ntl1003-126008-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ग्रीन स्क्रीन फिल्म महोत्सव के लिए चयनित हुई किंग कोबरा पर बनी डॉक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ग्रीन स्क्रीन फिल्म महोत्सव के लिए चयनित हुई किंग कोबरा पर बनी डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के दुर्लभ एवं विशाल किंग कोबरा पर आधारित वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘दिव्य मां’ का चयन जर्मनी में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ग्रीन स्क्रीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। यह महोत्सव इस वर्ष 9 से 13 सितंबर तक आयोजित होगा।
फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर एवं पद्मश्री सम्मानित अनूप साह तथा वन्यजीव संरक्षणवादी पार्थ शर्मा और निर्देशन चर्चित फिल्मकार अजय सूरी ने किया है। फिल्म की शूटिंग लगभग 18 महीनों तक कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में की गई। डॉक्यूमेंट्री ‘दिव्य मां’ उत्तराखंड के जंगलों में पाए जाने वाले किंग कोबरा की रहस्यमय दुनिया, उसकी पारिस्थितिक भूमिका तथा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के नाजुक संतुलन को दर्शाती है। फिल्म में विशेष रूप से मादा किंग कोबरा के असाधारण नेस्टिंग व्यवहार और मातृत्व त्याग को दिखाया गया है जिसे पशु जगत में अत्यंत दुर्लभ माना जाता है। फिल्म निर्माताओं ने उम्मीद जताई है कि यह डॉक्यूमेंट्री वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।