फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ' Doctors ' wine bottles were found in the hostel room

‘डाक्टरों’ के हास्टल के कमरे में मिलीं शराब की बोतलें

Fri, 27 Mar 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 27 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आपस में मारपीट करने वाले छात्र गुटों और डाक्टरों के साथ अभद्रता करने वाले छात्रों के परिजनों को हास्टल का रूम दिखाया गया, जहां शराब की बोतलें मिलीं। छात्रों की उपस्थिति पंजिका देख अभिभावक भी दंग रह गए।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज में सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर हास्टल में रहने वाले छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी और वरिष्ठ डाक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही छात्र तितर-बितर हो गए। आरोप है कि समझाने बुझाने गए वरिष्ठ डाक्टरों से भी छात्रों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित बताया कि बृहस्पतिवार को एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के परिजनों को हास्टल के क्लास रूम दिखाए गए। क्लास रूम में शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन


डा. पुरोहित ने बताया कि परिजनों को उपस्थिति पंजिका भी दिखाई गई, जिसमें छात्रों की उपस्थिति की स्थिति देखकर परिजन दंग रह गए। डा. पुरोहित ने बताया कि छात्रों के परिजनों ने क्षमा याचना भी की। मामला अनुशासन समिति को भेज दिया गया है और जल्द ही दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed