{"_id":"5904e36a4f1c1b9a60c0bd93","slug":"doctors-shared-experiences-of-critical-illnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों के साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों के साझा किए अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में विचार रखते वक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश स्तरीय सेमिनार आयोजित हुआ।
उत्तराखंड पेडीकॉन 2017 वार्षिक सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. चंद्रप्रकाश भैसौड़ा और विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग डॉ. अजय आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। दो दिवसीय सेमिनार में चिकित्सकों ने बाल रोग से संबंधित गंभीर बीमारियों के शोध पत्रों को व्याख्यान दिया। उत्तराखंड और अन्य राज्यों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने कई गंभीर बीमारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल रोगों से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हो रही हैं, जिसमें शोध हो रहा है।
डॉ. रितु रखोलिया एसोसिएट प्रोफेसर बाल रोग विभाग ने नवजात शिशुओं में जन्मजात बीमारियों और विकृतियों और उनके इलाज की जानकारी दी। जन्मजात एचआईवी, बच्चों में जन्मजात विकलांगता, छोटी उम्र में शुगर और कुपोषण जैसी बीमारियां उदाहरण स्वरूप दी। डा. नूतन सिंह, डा. अनिल अग्रवाल, डा. पूजा अग्रवाल, डा. पीसी जोशी, डा. अजय पांडेय, डा. अमित सुयाल, डा. रमेश चंद्र, डा. अशोक कुमार, डा. आईपी अरोड़ा मौजूद थे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में अटेंडेंट पद पर कार्यरत गंगा सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा हुई। प्राचार्य ने कहा कि स्व. गंगा सिंह नेगी कर्मठ, निष्ठावान और इमानदार कर्मचारी थे।