{"_id":"4153a7a73b81e7ae80ba9e5fff9a8216","slug":"doctors-seeking-the-arrest-of-the-culprits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर और कार्डिक सर्जन के साथ मारपीट का विरोध करते हुए डाक्टरों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दोषियों की गिरफ्तारी न होने तक आईएमए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। शनिवार सुबह आठ बजे से इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं ठप रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के हल्द्वानी उपाध्यक्ष डा. डीसी पंत ने शुक्रवार को उक्त बात पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
डा. पंत ने कहा कि डाक्टरों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नीलकंठ हास्पिटल के पीडियाट्रिक्स पर भी हमला हुआ था। बढ़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी। डा. पंत ने बताया कि रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर और जसपुर आईएमए ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। शनिवार से उक्त स्थानों पर भी ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं निजी क्लीनिकों में बंद रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निजी हास्पिटल में भर्ती इनडोर मरीज (आईपीडी) को ही देखा जाएगा। डा. पंत ने कहा कि आईएमए हल्द्वानी में शामिल सरकारी डाक्टर हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डा. जेएस खुराना ने कहा कि हृदयाघात में मृत्यु अचानक होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल वायलेंस एक्ट के तहत साक्ष्य देने पर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर सकती है। मेडिकल वायलेंस एक्ट का मजबूती से पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
डा. खुराना ने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन भी डाक्टरों के समर्थन में आ सकती है। इस दौरान डा. पंकज गुप्ता, डा. संजय जुयाल, डा. पुनीत गोयल, डा. प्रतिभा जुयाल, डा. शीबा मलिक, डा. प्रकाश पंत, डा. वाईएम बहुगुणा, डा. राहुल सिंह, डा. महेश शर्मा, डा. गौरव सिंघल आदि थे।
सेंट्रल हास्पिटल में मारपीट के दौरान जख्मी हुए कार्डिक सर्जन डा. प्रमोद जोशी को शुक्रवार को दिल्ली रेफर किया गया है। सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर डा. संजय जुयाल ने बताया कि डा. जोशी को गुम चोटें भी आई हैं और उनके सीने में दर्द हो रहा है। बेस अस्पताल और एसटीएच में एंजियोग्राफी की सुविधा न होने के कारण डा. जोशी को दिल्ली रेफर किया गया है। जरूरत पड़ने पर डा. जोशी की एंजियोग्राफी हो सकती है।
सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर और डाक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने डीएम से मुलाकात की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सेंट्रल हास्पिटल के स्टाफ ने अपनी सुरक्षा को लेकर डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
शुक्रवार को डाक्टर दोपहर में एसडीएम कोर्ट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को ज्ञापन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शनिवार से होने वाली हड़ताल की जानकारी दी। सेंट्रल हास्पिटल के स्टाफ ने एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। देर शाम सभी लोग जिलाधिकारी दीपक रावत से मिलने पहुंचे।
सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर रमेश शर्मा, सुरेंद्र भुटियानी, गिरीश गुप्ता, डा. संजय जुयाल, डा. पुनीत गोयल, डा. एलके जोशी ने जिलाधिकारी को पूरा घटनाक्रम बताया। सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी डीएम को सौंपी। उन्होंने सीडी में दिखकर रहे लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी ओर सेंट्रल हास्पिटल के स्टाफ ने भी डीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की।
जिलाधिकारी ने डाक्टरों से ओपीडी सुचारु रखने को भी कहा है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि किसी दबाव में कोई कार्रवाई नहीं होगी। सेंट्रल हास्पिटल के लोगों ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी पुलिस को दी है। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम को सौंपी गई है।