फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctor seriously injured after being hit by a speeding biker in haldwani

Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार ने डॉक्टर को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Feb 2026 09:54 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

हल्द्वानी में रफ्तार और लापरवाही का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच बृहस्पतिवार रात कृष्णा अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. हरभजन सिंह को तेज रफ्तार बाइक सवार डिलीवरी बॉय ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Doctor seriously injured after being hit by a speeding biker in haldwani
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर की व्यस्ततम सड़कों पर शराब पीकर दोपहिया पर रफ्तार भर रहे युवाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। बेलगाम बाइक सवार खुद के साथ ही लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बृहस्पतिवार रात कृष्णा अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ. हरभजन सिंह को तेज रफ्तार बाइक सवार डिलीवरी बॉय ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ.हरभजन सिंह बीती बृहस्पतिवार की शाम अस्पताल के गेट से बाहर निकले ही थे कि ठंडी सड़क पर तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की गति इतनी तेज थी कि डॉ. सिंह हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। उनके पैर और सिर पर चोट आई है। उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने रात में ही मुक्तेश्वर निवासी बाइक सवार मनोज कुमार से पूछताछ की। शुक्रवार को हरभजन सिंह के बेटे डॉ.गगनदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस पर मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने लोनिवि और नगर निगम के अधिकारियों को अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। वहां नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार, एई हरीश जोशी मौजूद रहे।

इससे पहले शीशमहल में भी हुई वारदात

भीतरगांव शाहाबाद रामपुर यूपी निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार शीशमहल काठगोदाम स्थित गणपति बैंक्वेट हॉल में कैटरिंग में खाना बनाने में काम करता है। 11 फरवरी की रात वह बैंक्वेट हॉल से निकल सड़क पार कर शहर की ओर जा रहा था तभी तेज गति से जा रहे बाइक सवारों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गिर पड़ा और उसका सिर फट गया। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसके तहेरे भाई रतन ने काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बाइक सवार पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

हिट एंड रन के दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। - अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed