फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctor had gone after mother's death, theft of Rs 1 lakh from under construction house

Nainital News: मां के निधन पर गए थे डॉक्टर, निर्माणाधीन घर से एक लाख की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Doctor had gone after mother's death, theft of Rs 1 lakh from under construction house
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। पुलिस ने दशहरे के बाद तहरीर लेने की बात कहकर डॉक्टर को भेज दिया।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात डाॅ. बीपी सिंह का गौजाजाली में मकान बन रहा है। डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 27 सितंबर को उनकी माता का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए वह काशीपुर स्थित अपने मूल आवास गए थे। आठ अक्तूबर को जब वह लौटे तो पीवीसी, पेंटिंग, पुट्टी, वायरिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटी के दो चार्जर समेत अन्य सामान गायब था। निर्माण कार्य के चलते उनके मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े थे। इसकी लिखित शिकायत लेकर वह जब वह मंडी चौकी पहुंचे तो वहां पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नामजद तहरीर देने और खुद सीसीटीवी देखने के लिए कह दिया। फिर कहा कि दशहरे के बाद शिकायत कीजिए। उधर, सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed