{"_id":"649c96d3db6fb4f17e0125a7","slug":"doctor-couple-swindle-health-company-haldwani-news-c-8-1-hld1023-177753-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: स्वास्थ्य कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर डाॅक्टर दंपती से 30 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: स्वास्थ्य कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर डाॅक्टर दंपती से 30 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
Thu, 29 Jun 2023 06:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:26 PM IST
सार
श्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था चलाती हैं। मई 2022 में पति डॉ. सुरेश बाबू के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विस्तार
स्वास्थ्य कंपनी में हिस्सेदारी का झांसा देकर डॉक्टर दंपती से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा कर लिया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी विहार मल्ली बमोरी निवासी डॉ. मधु किरण का कहना है कि वह श्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था चलाती हैं। मई 2022 में पति डॉ. सुरेश बाबू के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने खुद को दंपती और कई कंपनियों का मालिक बताया। साथ ही बताया कि आगरा में उनकी एक कंपनी है और अगर वह कंपनी के शेयर खरीदें तो कंपनी के पार्टनर भी बन सकते हैं। वे जालसाज दंपति की बातों में फंस गए और 25 लाख रुपये उनके खाते में डाल दिए। कुछ समय बाद उन्होंने मशीनरी खरीदने की बात कहकर दो किस्तों में पांच लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
समय बीतने के साथ दोनों एग्रीमेंट कराने से टालमटोल करते रहे। शक होने पर उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अंकुश पहले से धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत एसएसपी पंकज भट्ट से की गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन