फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Do not ignore joint pain: Dr. Rawat

जोडों के दर्द को अनदेखा न करें : डॉ. रावत

Sun, 13 Oct 2024 03:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 13 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore joint pain: Dr. Rawat
नैनीताल। वर्तमान जीवनशैली के चलते लोग जोड़ों के दर्द से परेशान होने लगे हैं। बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में भी जोड़ों के दर्द की समस्या सामने आने लगी है। ज्यादातर लोग जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न से परेशान रहने लगे हैं। यह लक्षण गठिया के भी हो सकते हैं। विश्व गठिया दिवस पर बीडी पांडे अस्पताल में विशेषज्ञों की ओर से जोड़ों के दर्द को अनदेखा न करने की सलाह दी गई। साथ ही मरीजों को गठिया रोग की जानकारी और उससे बचने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि विश्व गठिया दिवस प्रतिवर्ष 12 अक्तूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को गठिया रोग के बारे में जागरूक करना और इसके प्रति समझ बढ़ाना है। गठिया एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनती है, जिससे चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में परेशानी होती है।
विज्ञापन

यह रोग जोड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है और जोड़ों की गति को सीमित कर देता है। उनके पास ज्यादातर मरीज ओस्टियोआर्थराइटिस के आते हैं, जिससे ज्यादातर बुजुर्ग परेशान रहते हैं। इसमें शरीर के बड़े जोड़ों में सुबह के समय शाम को ज्यादा दर्द होता है। उन्होंने बताया कि गठिया से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, जोड़ों का मूवमेंट, संतुलित आहार, वजन पर नियंत्रण रखना चाहिए। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श लेकर ही कोई दवा खानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed