फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM puts a stay on two years' increment of Senior Assistant Gaida

Nainital News: वरिष्ठ सहायक गैड़ा की दो वर्ष की वेतन वृद्धि पर डीएम की रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM puts a stay on two years' increment of Senior Assistant Gaida
नैनीताल। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हुए स्थानांतरण आदेश का सार्वजनिक मंच से विरोध तथा शासकीय निर्णय की आलोचना करने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। डीएम ने राजस्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा के कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां दो वर्षों की अवधि के लिए रोके जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्थानांतरण आदेश के बाद वरिष्ठ सहायक ने कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी की। यही नहीं, उन पर शासकीय कार्यवृत्त में छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। डीएम ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट में वरिष्ठ सहायक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कार्मिक की ओर से सेवा संबंधी मामलों में बाहरी दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो एक लोक सेवक के आचरण के विपरीत है। शासकीय सेवकों से अनुशासन, मर्यादा एवं नियमों के अनुपालन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed