फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM asked for additional time to remove encroachment on the highway in Pantnagar

पंतनगर में हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम ने मांगा अतिरिक्त समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
DM asked for additional time to remove encroachment on the highway in Pantnagar
नैनीताल। हाईकोर्ट में पंतनगर में नेशनल हाईवे, नंगला और पंतनगर यूनिवर्सिटी की जमीन पर अतिक्रमण करने के खिलाफ दायर जनहित पर सुनवाई हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने पूर्व के आदेश के क्रम में शपथपत्र पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनको अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय दिया जाए क्योंकि अभी कोरोना काल चल रहा है और उनके पास स्टाफ की कमी है । उन्होंने अपने शपथपत्र में फॉरेस्ट की भूमि पर भी अतिक्रमण होने के बात कही है। जिस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से वन विभाग को पक्षकार बनाने को कहा है।
विज्ञापन

कोर्ट ने जिलाधिकारी व अधिशाशी अभियंता नेशनल हाईवे को चार अगस्त को कोर्ट में पेश होने को भी कहा है। कोर्ट को बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि इन जगहों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि पर 193 अतिक्रमण, नेशनल हाइवे पर 490 अतिक्रमण और फॉरेस्ट की भूमि पर भी अतिक्रमण हुआ है, जो अभी चिह्न्ति नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पंतनगर निवासी अजय कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि जिला ऊधमसिंह नगर के पंतनगर, नगला, नेशनल हाईवे और पंतनगर यूनिवर्सिटी की सरकारी भूमि पर पिछले कई सालों से अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। जिससे नेशनल हाईवे की सड़क संकरी हो गई है। याचिका में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है और पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक संपत्ति पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया है। याचिकाकर्ता की ओर से नेशनल हाइवे और पंतनगर यूनिवर्सिटी की भूमि में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसे वहां से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed