फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM again issued orders

डीएम ने फिर जारी किए आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM again issued orders
हल्द्वानी/नैनीताल। डीएम के आदेश के बाद भी अभी तक गरीबों के राशन में डाका मारने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्ति विभाग अभी तक ऐसे राशनकार्ड धारकों पर कार्रवाई नहीं कर पाया है जो निर्धारित मानकों में खरे नहीं उतर रहे हैं। अब डीएम ने दोबारा आदेश जारी कर लोगों को 15 दिन में राशनकार्ड सरेंडर नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नैनीताल जिले में कई परिवार ऐसे हैं जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, अंत्योदय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के मानकों को पूरा नहीं करते हैं और उन मानकों का राशन डकार रहे हैं। डीएम ने 25 दिन पूर्व ऐसे परिवारों को अपने राशन कार्ड सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। साथ ही राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने पर कार्रवाई की बात भी की थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी पूर्ति विभाग ने जांच के लिए कोई टीम का गठन नहीं किया। अब डीएम ने दोबारा आदेश जारी कर लोगों को चेतावनी दी है। कहा कि मानकों के विपरीत जिन परिवार के सदस्यों ने राशनकार्ड बनाए हैं, वे अपना राशनकार्ड सरेंडर कर लें। जांच में पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मानक -
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होने पर सफेद राशन कार्ड बनेगा।
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये से कम होने पर पीला कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed