फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DK Sports won the first match by a huge margin of 239 runs

Nainital News: डीके स्पोर्ट्स ने 239 रन के बड़े अंतर से पहला मुकाबला जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
DK Sports won the first match by a huge margin of 239 runs
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। अंडर-16 पुरुष क्रिकेट लीग के पहले मैच में डीके स्पोर्ट्स की टीम ने 239 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। विजयी टीम के हार्दिकराज सिंह बिष्ट ने सर्वाधिक 94 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में सोमवार को कमलुवागांजा स्थित मैदान में डीके स्पोर्ट्स व काठगोदाम क्रिकेट एकेडमी के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें इशान जोशी के 73 रन भी शामिल हैं। प्रतिदंद्वी टीम के गेंदबाज दीपेश आर्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठगोदाम की पूरी टीम 30 ओवर में 78 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए एकमात्र यश अनेरिया ने 25 रन का योगदान दिया। रक्षित ने तीन, देवांग नेगी ने दो विकट झटके। इससे पहले लीग का शुभारंभ पूर्व क्रिकेटर सुनील शाह ने किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, आनंद बिष्ट, नरेंद्र अधिकारी, मनोज भट्ट, किशन अनेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed