{"_id":"5e5d646f8ebc3ec75b0b1cb0","slug":"dk-sharma-appointed-as-member-of-academic-council-and-general-assembly-of-national-law-college-nainital-news-hld37591838","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके शर्मा बनाए गए नेशनल लॉ कॉलेज के अकादमिक परिषद और आम सभा के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीके शर्मा बनाए गए नेशनल लॉ कॉलेज के अकादमिक परिषद और आम सभा के सदस्य
विज्ञापन
रिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट डीके शर्मा।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा को नेशनल लॉ कॉलेज ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बंगलूरू के अकादमिक परिषद और आमसभा का सदस्य बनाया गया है। आम सभा में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश, डिप्टी सीएम सहित तमाम विभूतियां हैं। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष होगा।
अकादमिक परिषद में 24 सदस्य शामिल हैं, इनमें डीके शर्मा के अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीश जस्टिस विनीत सरन, जस्टिस इंदु मल्होत्रा, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस भूषण आर गवई, जस्टिस अज्जीकुट्टी एस बोपन्ना, कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन कुमार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चार सदस्य, राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अधिवक्ता, कुलपति और कानून के वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हैं।
शर्मा को विवि की आम सभा में भी सदस्य बनाया गया है। आम सभा में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे़, जस्टिस नथालपति वेंकट रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित सुप्रीम कोर्ट के 17 जज, कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका, कर्नाटक के डिप्टी सीएम अश्वत्थ नारायण, बार कांउसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, शिक्षा और आईटी मंत्री, अपर मुख्य सचिव, लॉ सचिव, एडवोकेट जनरल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
डीके शर्मा पूर्व में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, उत्तराखंड के वरिष्ठ अपर महाधिवक्ता, जीए, ऊधमसिंह नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके हैं। शर्मा की नियुक्ति पर उत्तराखंड बार काउंसिल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों, विभिन्न जिला बार एसोसिएशन सदस्यों सहित अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष जताया है।