{"_id":"697d1b16688b50009802aafc","slug":"dj-operator-dies-of-fever-was-to-get-married-after-a-month-haldwani-news-c-337-1-hld1039-129641-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बुखार से पीड़ित डीजे संचालक की मौत, एक माह बाद होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बुखार से पीड़ित डीजे संचालक की मौत, एक माह बाद होनी थी शादी
Sat, 31 Jan 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुखार न उतरने के कारण डीजे संचालक की मौत हो गई। उसकी मार्च माह में शादी होनी थी।
पुरानी कत्था फैक्टरी बरेली रोड निवासी 27 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र मोहन लाल कश्यप घर का कमाऊ सदस्य था। बृहस्पतिवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। उसकी मार्च में शादी होनी थी।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने उसके काला पीलिया और टाइफाडड से पीड़ित होने की जानकारी दी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शाम को उसकी राजपुरा मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की गई। बेस अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया था।
-- -
पहाड़ से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबियत
संजीव के पिता मोहन लाल बरेली रोड पर मेडिकल पुलिस चौकी के पास चाउमिन-मोमो का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि संजीव पिछले दिनों पहाड़ से लौटा था। पांच दिन से उसका बुखार नहीं उतर रहा था। इस पर उसे बेस अस्पताल ले जाया गया था। उसकी मार्च में शादी होनी थी लेकिन मौत से सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
-- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असल वजह पता चल पाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी