फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DJ operator beaten up at wedding, brother also stabbed

Haldwani: शादी में डीजे संचालक को पीटा, भाई पर भी चाकू से वार; पांच लोग हिरासत में

Tue, 12 May 2026 09:57 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 12 May 2026 09:57 AM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार में विवाह समारोह के दौरान डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया। तहरीर में जातिगत टिप्पणी और पानी पीने से रोकने को घटना का कारण बताया है।

विज्ञापन
DJ operator beaten up at wedding, brother also stabbed
हल्द्वानी के गौलापार में विवाह समारोह के दौरान डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया। तहरीर में जातिगत टिप्पणी और पानी पीने से रोकने को घटना का कारण बताया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के गौलापार में एक विवाह समारोह में रविवार रात कुछ लोगों ने डीजे संचालक को पीट दिया गया। तहरीर में जातिगत टिप्पणी और पानी पीने से रोकने को घटना का कारण बताया है। डीजे संचालक के भाई की ओर से चाकू से हमला करने के साथ ही चेन और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।

विज्ञापन

देवला मल्ला निवासी उमेश चंद्र टम्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शुभम टम्टा रविवार को गौलापार में आयोजित विवाह समारोह में उनके साले के साथ डीजे की बुकिंग पर गया था। रात में शुभम पानी पीने के लिए गया तो परिवार के कुछ युवकों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पानी पीने से मना किया। विरोध करने पर दोनों को उसे पीट दिया।

विज्ञापन

सूचना पर जब वह वहां पहुंचा तो उसे भी पीटा। उमेश के अनुसार युवकों ने उस पर चाकू से भी हमला किया और अधमरा होने पर उसकी सोने की चेन और जेब से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज न होने पर देवला मल्ला गांव से शुभम और उमेश चंद्र के समर्थन में सोमवार सुबह नौ बजे महिलाओं ने काठगोदाम थाने का घेराव किया। उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की मांग की।

उधर दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी ने भी तहरीर देकर कहा कि डीजे संचालक के समर्थन में लोग उनके घर में घुसे और पिटाई की। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई। घर के अन्य लोग भी घायल हो गए। एसओ विमल मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद महिलाएं लौटीं।

जांच में सामने आया है कि जातिगत टिप्पणी या पानी पीने से रोकने जैसी बात नहीं है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के तहरीर की जांच की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया भी गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed