फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diwali celebrated for two days in Kumaon

Nainital News: कुमाऊं में दो दिन मनाई गई दीपावली

Tue, 21 Oct 2025 08:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated for two days in Kumaon
दीपावली के अवसर पर रोशनी से जगमगाता राजेंद्र नगर क्षेत्र।    संवाद
हल्द्वानी। जिले में दीपावली पर्व दो दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुछ लोगों ने सोमवार तो कुछ ने मंगलवार को दीपावली का त्योहार मनाया। दोनों दिन शाम को घर दीये और बिजली की माला से जगमगाते रहे। लोगों ने महालक्ष्मी, भगवान विष्णुदेव, भगवान गणेश और कुबेर का विधि विधान से पूजन किया। घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। बुजुर्गों और बच्चों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ में पकवान का आनंद लिया। दीपावली की शाम शहर की रंगत देखने लायक रही। हर घर बिजली की माला से रोशन दिखाई दिया। जैसे-जैसे शाम गहराई, बिजली की रोशनी ने अमावस के अंधकार को दूर कर दिया।
विज्ञापन


बाजार में खूब बिके फूल और गन्ने

मंगलवार को भी शहर में जगह-जगह फूल और गन्नों की बिक्री रही। कुमाऊं में महालक्ष्मी पूजन के लिए गन्ने की लक्ष्मी बनाने का प्रचलन है। लोगों ने मिठाई और आतिशबाजी भी खरीदी। शनिवार को धनतेरस पर बाजार खुला था, इसलिए बुधवार को बाजार बंद रहेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि बुधवार को बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन



गोवर्धन पूजन आज

हल्द्वानी। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि सुबह 6:24 बजे से 8:39 बजे तक स्वाति नक्षत्र के सानिध्य में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त होने से गो पूजन, गोदान, गो ग्रास का शुभ समय है। प्रात: काल स्नान के उपरांत गोवर्धन पूजा करनी चाहिए। गाय को साफ व स्वच्छ तरीके से स्नान कराकर रोली, चंदन, वस्त्र, पकवान अर्पित कर ध्यान करें। इसके बाद सपत्नीक गाय की परिक्रमा करने और इस दिन गोदान करने से 100 यज्ञों का फल मिलता है। इसी दिन अन्नकूट भी होगा। पहाड़ की परंपरा के अनुसार भिगाए गए धान को भूनकर ओखल में कूट कर च्यूड़े बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed