Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diversion plan is in effect from 9am to 10pm today and tomorrow

Nainital News: आज-कल सुबह नौ से रात दस बजे तक डायवर्जन प्लान लागू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Diversion plan is in effect from 9am to 10pm today and tomorrow
हल्द्वानी। वीकेंड में पहाड़ों पर जाने और वहां से नीचे आने वाले वाहनों के लिए पुलिस विभाग ने शुक्रवार की शाम डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शनिवार और रविवार की सुबह नौ से रात दस बजे तक इस डायवर्जन प्लान से ही वाहन चलेंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बरेली रोड, हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे। रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा से हाईवे से लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर होकर गौलापार रोड के रास्ते जाएंगे। हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होंगे। ऐसे वाहन बरेली रोड हल्द्वानी से तीनपानी फ्लाईओवर होकर नारीमन तिराहा से जाएंगे। रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए जाएंगे। कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे। एसपी सिटी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक जनपद सीमा पर रोक दिया जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले भारी वाहन, 01 बैंड से पीछे रोड के बायीं ओर और पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क कराए जाएंगे। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन सुबह में चलेंगे, लेकिन दोपहर दो से रात दस बजे तक इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नैनीताल से भीमताल के बीच के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed