फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District president election: Congress will reveal its cards today, Pushpa Negi's name is at the forefront

जिपं अध्यक्ष चुनाव : कांग्रेस आज खोलेगी पत्ते, पुष्पा नेगी का नाम सबसे आगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
District president election: Congress will reveal its cards today, Pushpa Negi's name is at the forefront
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस रविवार को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कांग्रेस की सूची में सूपी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं पुष्पा नेगी का नाम टाप पर हैं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। माना जा रहा है कि हार-जीत का फैसला भी एक-दो मतों से ही होगा। हालांकि दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य की कुल 27 सीटें हैं। इनमें दो पर कांग्रेस और सात पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि 18 सीटों पर निर्दलीय और भाजपा के बागी चुनाव जीते हैं। भाजपा ने हल्द्वानी से चुनाव जीती दीपा दरम्वाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल का कहना है कि पार्टी रविवार को प्रत्याशी घोषित कर देगी। वहीं कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने पुष्पा नेगी के पति और पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी से संपर्क कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। एक अन्य नाम भी चर्चाओं में है। इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का कहना है कि उनके पास बहुमत है और दीपा दरम्वाल ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी।
विज्ञापन


संपर्क से बाहर हैं जिला पंचायत सदस्य
नैनीताल जिले की अलग-अलग सीटों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते नवनिर्वाचित सदस्य इन दिनों संपर्क से बाहर हैं। कुछ के फोन बंद है तो कोई फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि 16 से 17 जिला पंचायत सदस्य देश से बाहर एक रिजॉर्ट में मौज काट रहे हैं। 14 अगस्त को मतदान से ठीक पहले उनकी विदेश से वापसी होनी है। बताया जाता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के एक दावेदार ने इन सदस्यों को विदेश इसलिए भेज दिया है ताकि दूसरी पार्टी के दावेदार जोड़-तोड़ की राजनीति कर चुनाव प्रभावित न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed