फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Panchayat's meeting passed the proposal for prohibition

जिला पंचायत की बैठक में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित

Sun, 30 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 30 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat's meeting passed the proposal for prohibition
जिला पंचायत की बैठक में विचार रखती अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
 जिला पंचायत की बैठक में भी शराबबंदी का मुद्दा छाया रहा। राष्ट्रीय राजमार्गों से शराब की दुकानें बंद होकर रिहायशी कॉलोनियों में खुलने का विरोध जताया गया। सदन ने शराबबंदी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। पंचायत की बैठक में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दुर्गेश त्रिपाठी एवं उनके विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सीडीओ को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल संकट का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठने से भविष्य में पेयजल आपूर्ति के लिए जमरानी बांध निर्माण प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सहमति दी गई।
विज्ञापन



काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने पलायन रोकने के लिए पहाड़ों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में बिल्डर, होटल और रिजार्ट मालिक निजी बोरिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि बोरिंग के लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया जाए और ग्रामीणों को बोरिंग से कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए।
विज्ञापन



ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट द्वारा कई स्कूलों के भवनों का जीर्णशीर्ण होने के मुद्दे पर सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ऐसे भवनों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा आनंद आर्या ने सूनी गांव में स्वजल से निर्मित पाइप लाइन उखाड़े जाने की जांच की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य भुवन चंद्र कफलटिया ने ओखलकांडा में पेयजल की समस्या, शांति भट्ट ने तल्ली बमौरी खाम में पेयजल संकट, कालाढूंगी रोड पर जलभराव की समस्या उठाई। कृष्णा नंद कांडपाल, प्रकाश गजरौला ने भी क्षेत्रीय समस्या रखी। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य नीमा बेलवाल, हरीश बिष्ट, पीसी गोरखा, सामाजिक कार्यकर्ता डूंगर ढोलगाई, हरेंद्र ऐड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed