फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Panchayat is also dumping Bio Medical West in the Trunking Ground

जिला पंचायत भी डलवा रहा है ट्रंचिंग ग्राउंड में बायो मेडिकल वेस्ट

Sun, 10 Sep 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 10 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat is also dumping Bio Medical West in the Trunking Ground
बायो मेडिकल वेस्ट - फोटो : amar ujala

ट्रंचिंग ग्राउंड में जिला पंचायत भी बायो मेडिकल वेस्ट डलवा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ जब नगर निगम के सफाई निरीक्षक ने ट्रंचिंग ग्राउंड में जिला पंचायत का कूड़ा लाने वाली देव गुरु जनकल्याण समिति की गाड़ी में बायो मेडिकल वेस्ट पकड़ा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने गाड़ी को सीज कर दिया है। साथ ही जिला पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। निगम अब समिति पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी भी कर रहा है। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने शनिवार के अंक में अधिकारियों के सामने ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला गया बायो मेडिकल वेस्ट शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी। शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड में आई सभी गाड़ियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे सफाई निरीक्षक अमोल सिंह ने श्री देव जनकल्याण समिति की गाड़ी में सुशीला तिवारी अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट पकड़ा। इसकी सूचना नगर आयुक्त को दी गई। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने गाड़ी को सीज कर इसे नगर निगम में खड़ा करा दिया है।

उधर जिला पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में हैं। अस्पताल के पास बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की अपनी व्यवस्था है। इसके बावजूद सुशीला वहां बायो मेडिकल वेस्ट ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है।

ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे नगर आयुक्त

शनिवार को नगर आयुक्त हरवीर सिंह ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने वहां तीन घंटे रहकर गाड़ियों की जांच की। ट्रंचिंग ग्राउंड में दो कर्मचारियों को जांच में लगाया है। नगर आयुक्त के हरकत में आने के बाद शाम को ट्रंचिंग ग्राउंड में निगम के कर्मचारियों ने कूड़ा पकड़ा।  

इंद्रानगर जन विकास समिति के लोगों ने किया हंगामा

ट्रंचिंग ग्राउंड में बायो मेडिकल वेस्ट पकड़े जाने की सूचना पर इंद्रानगर जन विकास समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कूड़ा फेंकने वालों में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समिति के सचिव तसलीम अंसारी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी उच्च न्यायालयों के आदेशों का पालन नहीं करा पा रहा है। 


नगर निगम के सफाई निरीक्षक ने श्री देव गुरु जनकल्याण समिति की गाड़ी पकड़ी है। इसमें सुशीला तिवारी अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट मिला है। गाड़ी को सीज कर दिया है। साथ ही जिला पंचायत का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। समिति पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
- हरवीर सिंह नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed