{"_id":"6a0e0fb97f1c3b3a160a1d16","slug":"district-bar-association-expresses-condolences-on-khanduris-demise-nainital-news-c-238-1-shld1023-126145-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खंडूड़ी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खंडूड़ी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया शोक
Thu, 21 May 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 21 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने शोक जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित सभा में स्व. खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिव संजय सुयाल ने कहा कि खंडूड़ी का निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, दयाकृष्ण पोखरिया और नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री के रूप में किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों, विशेषकर सड़क नेटवर्क और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाए गए उनके कड़े फैसलों को याद किया। यहां कमल सुयाल, राकेश सुयाल, भगवत जंतवाल, निलेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन