{"_id":"5963e8704f1c1b89608b45b3","slug":"district-and-assistant-social-welfare-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला और सहायक समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला और सहायक समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग के मुखिया की तमाम चेतावनी के बाद भी मातहत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आधार कार्ड फीडिंग में फिर फिसड्डी रहने पर समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने पिथौरागढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिले में तैनात सभी सहायक समाज कल्याण अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
जून में समाज कल्याण निदेशक ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की थी। पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले आधार कार्ड फीडिंग में फिसड्डी साबित हुए थे। समाज कल्याण निदेशक ने 15 दिन के भीतर 82 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
एक महीने बाद भी पिथौरागढ़ के अधिकारी सिर्फ 76 प्रतिशत आधार फीडिंग का काम कर सके। दूसरी ओर बागेश्वर जिले में आधार फीडिंग 92 प्रतिशत होने पर सराहना की गई। सभी जिलों को जुलाई तक शत-प्रतिशत आधार कार्ड फीडिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सत्यापन की समीक्षा में ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के अधिकारियों के सूचना ठीक से न देने पर दोनों जिले के अधिकारियों को चेतावनी दी गई और दो दिन के भीतर प्रगति आख्या देने को कहा गया।
समाज कल्याण निदेशक ने कहा कि एक अप्रैल 2017 तक पेंशनरों ने आधार कार्ड पंजीकरण करा लिया है मगर आधार कार्ड जारी नहीं हुआ है ऐसे लोगों के प्रपत्रों की 15 दिन के भीतर जांच कर आख्या देने को कहा गया है।
उन्होंने 15 जुलाई तक जिलों के छात्रावास की जांच रिपोर्ट भी देने को कहा है। उन्होंने बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत पाइंस नैनीताल में सौ बिस्तरों के अनुसूचित जाति छात्रावास का आंगणन बनाकर भेजने के आदेश दिए।