फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute due to road accident, two people from one side got head injuries

Nainital News: राह चलते टक्कर के कारण विवाद, एक पक्ष के दो लोगों के सिर फूटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dispute due to road accident, two people from one side got head injuries
नैनीताल। मल्लीताल में राह चलते दो युवकों के बीच टक्कर के कारण हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दो लोगों के सिर फूट गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र निवासी एक युवक अपने साथी के साथ मोबाइल देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान मल्लीताल निवासी एक युवक से उसकी टक्कर हो गई। मामूली सी टक्कर के बाद दोनों पक्षाें के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के दोनों युवकों के सिर फूट गए। राहगीरों के बीचबचाव के बाद दोनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। डॉ. आरुषि गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों के सिर पर चोट थी। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। इलाज के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। दूसरे पक्ष के युवक ने भी उसके चोटिल होने की बात कही। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर पहले पक्ष के भुवन बुडलाकोटी और पंकज जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ अली के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed