फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute between Paryak and toll workers regarding toll tax

टोल टैक्स को लेकर पर्यक और टोल कर्मियों में विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dispute between Paryak and toll workers regarding toll tax
शनिवार की रात तल्लीताल टॉल टैक्स बैरियर में लखनऊ के सैलानी से हुए विवाद के बाद सैलानी की गाड़ी को ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। लखनऊ से सपरिवार नैनीताल घूमने पहुंचे एक सैलानी और तल्लीताल स्थित टोल टैक्स बैरियर के कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते सैलानी को घंटे भर से अधिक समय तक बैरियर पर ही मय वाहन के खड़े रहना पड़ा। बैरियर संचालक टोल टैक्स के की मांग कर रहे थे जबकि सैलानी ने कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे लखनऊ नंबर की कार लेकर एक सैलानी तल्लीताल स्थित टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचा। बैरियर पर तैनात कर्मियों ने सैलानी से टैक्स के रूप में 110 रुपये की मांग की। इसी को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

सैलानी ने बैरियर कर्मचारियों पर गाड़ी में हाथ मारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने सैलानी की गाड़ी के आगे बैरियर लगा दिया। सूचना पर घंटे भर बाद रात करीब 9:40 बजे पर तल्लीताल थाने से सिपाही ललित बाराकोटी आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ देर तक चली वार्ता के बाद सैलानी ने 110 रुपये टैक्स का भुगतान कर दिया लेकिन जाते-जाते लखनऊ आने वालों को देख लेने की धमकी भी दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानी ने पुलिस को टोल टैक्स संचालक और कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच थाने में वार्ता जारी थी।
कोट
मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। मामले जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। - संदीप नेगी, सीओ, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed