फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Disposal of 875 cases in Lok Adalat

लोक अदालत में 875 वादों का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 875 cases in Lok Adalat
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयोजन में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 875 मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर 19 लाख 31 हजार 500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। प्राधिकरण अध्यक्ष और जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में नैनीताल, रामनगर एवं हल्द्वानी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज (सीनियर डिविजन) इमरान मोहम्मद खान ने बताया कि प्रथम अपर जिला जज प्रीतू शर्मा ने फौजदारी के एक वाद का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनींद्र मोहन मांडेय ने 152 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना ने 32 फौजदारी वाद, सिविल जज (जूनियर डिविजन) बुशरा कमाल ने लघु आपराधिक वादों, सिविल जज सीनियर डिविजन हल्द्वानी ज्योति बाला ने 43 लघु आपराधिक वादों और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी रमेश सिंह ने 137 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शमा परवीन ने 172 लघु आपराधिक वादों, सिविल जज जूनियर डिविजन हल्द्वानी सोनिया ने 76 लघु आपराधिक वादों, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शैलेंद्र कुमार यादव ने 169 लघु आपराधिक वादों, सिविल जज सीनियर डिविजन रामनगर राजेश कुमार ने 45 लघु आपराधिक वादों और सिविल जज जूनियर डिविजन रामनगर कुलदीप नारायण ने 12 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed