फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Discussion on names of contenders for 104 BJP Mandal President

Nainital News: 104 भाजपा मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के नामों पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Discussion on names of contenders for 104 BJP Mandal President
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को छह जिलों की 20 विधानसभाओं के पर्यवेक्षकों की ओर से तैयार 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में देहरादून में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी व विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। बिष्ट ने बताया कि यह प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी। जिलेवार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विचार विमर्श होगा। बताया कि सोमवार को प्रदेश नेतृत्व ने सभी पर्यवेक्षकों से उनके द्वारा तैयार मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के पैनल पर चर्चा की।
विज्ञापन

बिष्ट ने बताया कि सोमवार को गढ़वाल के 104 मंडलों में अध्यक्षों के नामों पर चर्चा की गई। बताया कि 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद 20 से 28 फरवरी के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed