फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dirt on the raging DM

गंदगी पर भड़के डीएम

Wed, 13 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 13 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dirt on the raging DM

डीएम दीपक रावत ने मंगलवार को हरिनगर, रईस होटल और कृष्णापुर क्षेत्र का दौरा किया। हरिनगर क्षेत्र में फैली गंदगी को देखकर डीएम ने पालिका के ईओ को फटकार लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


डीएम ने हरिनगर के धोबी घाट और मस्जिद क्षेत्र में सरकारी भूमि में पश्चिम बंगाल के लोगों के अवैध रूप से रहने की शिकायत पर एसडीएम को सत्यापन कराने के निर्देश दिए। मस्जिद क्षेत्र में पानी और सीवर खुले में बहने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। जेएनयूआरएम के तहत चार माह पूर्व बिछाी गई सीसी रोड के उधड़ने पर भी नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसी से तत्काल सीसी मार्ग दोबारा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दुर्गापुर में आवास आवंटित करने के बावजूद कुछ लोगों के रईस होटल क्षेत्र में रहने की शिकायत पर डीएम ने आवंटियों से तीन दिन के भीतर दुर्गापुर में जाने के निर्देश दिए, अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही रईस होटल क्षेत्र में रह रहे सरकारी कर्मचारियों से एक माह के भीतर स्वयं हटने के निर्देश दिए। कृष्णापुर में गुफा महादेव मंदिर के पास ध्वस्त पैदल मार्ग को दैवी आपदा मद में प्रस्तावित करने के निर्देश लोनिवि के ईओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कृष्णापुर से हनुमान गढ़ी तक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने के निर्देश लोनिवि के ईई को दिए। भ्रमण के दौरान उनके साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, लोनिवि के ईई एसके गर्ग, सिंचाई के बृजेंद्र कुमार, भू-वैज्ञानिक लेखराज, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, सभासद डीएन भट्ट, सरबर खान, जेके शर्मा, मारुति साह आदि थे।

अवैध निर्माण पर रोक के लिए सात समितियां गठित
भीमताल (नैनीताल)। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अवैध और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के लिए डीएम दीपक रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों की सात टीमें गठित की हैं। टीमें जल्द ही क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां हो रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट देंगी।

नैनीताल के स्नोव्यू, शेर का डांडा और अयारपाटा क्षेत्र के लिए एडीएम (प्रशासन) के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। अपर माल रोड, मल्लीताल बाजार और राजभवन क्षेत्र के लिए एडीएम (वित्त/राजस्व) के नेतृत्व में, नैनीताल क्लब वार्ड और श्यामखेत क्षेत्र के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल के नेतृत्व में, आवागढ़, भवाली के लिए प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय नैनीताल के नेतृत्व में, कृष्णापुर, हरिनगर, तल्ली बाजार के लिए एसडीएम कोश्याकुटौली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।

इसी तरह सूखाताल, नारायण नगर के लिए तहसीलदार नैनीताल के नेतृत्व में और भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर क्षेत्र के लिए एसडीएम धारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। उक्त टीमों में झील विकास प्राधिकरण और लोनिवि के अवर अभियंताओं के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।


जिलाधिकारी दीपक रावत ने गठित टीम प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर वर्तमान में जारी निर्माण कार्यों को चिन्हित करेंगे तथा प्राधिकरण के अधिकारी इन निर्माण कार्यों के स्वीकृति संबंधी दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यदि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं मिला या फिर निर्माण की स्वीकृति नहीं होगी तो संबंधित कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाएगी। समितियों को संबंधित क्षेत्र में हो रहे वैध और अवैध निर्माण कार्यों की भी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed