फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dirt in toilets of MBPG College haldwani, nainital hindi news

Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज के शौचालयों में गंदगी, छात्राएं परेशान

Thu, 21 Dec 2023 12:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। छात्राओं के शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कॉलेज प्रबंधक कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन
Dirt in toilets of MBPG College haldwani, nainital hindi news
शौचालयों में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। छात्राओं के शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कॉलेज प्रबंधक कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। 

विज्ञापन


महाविद्यालय में वर्तमान में 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिनके लिए परिसर में 15 शौचालय हैं। इसके अलावा कॉलेज के अलग-अलग विभागों में 20 शौचालय हैं, जिनकी सफाई का जिम्मा महज पांच सफाईकर्मियों पर है। इतना ही नहीं छात्राओं के शौचालय की सफाई के लिए कोई महिला कर्मी नहीं है। ऐसे में सही ढंग से सफाई न होने की वजह से शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है। 

विज्ञापन


छात्रा अंजलि, प्रिया, अर्चना और पूजा का कहना है कि बाथरूम में पानी नहीं आता, कई जगह गंदगी पड़ी रहती है। सफाई भी हर रोज नहीं होती। गंदगी होने के चलते विभागीय शौचालयों का ही प्रयोग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- साहब! एक बेटी चली गई अब औरों को बचा लो, गांवों की महिलाओं ने वन विभाग के अफसरों से लगाई गुहार

छात्र-छात्राओं के लिए शौचालयों की तो पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन इनकी सफाई के लिए कार्मिकों की कमी है। 35 शाैचालयों की सफाई का जिम्मा पांच कर्मचारियों पर है। कई बार शासन से पत्राचार कर 20 सफाई कार्मिकों और पांच महिला कार्मिकों की मांग की गई है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं मिली है जिससे यह समस्या हो रही है। -प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed