फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Directorate of Higher Education

अंगद के पांव की तरह जम गए देहरादून में

Fri, 14 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 14 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Higher Education
गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने को कटिबद्ध हैं इग्नू: अश्वनी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

हल्द्वानी। उच्चशिक्षा निदेशालय का देहरादून स्थित कैंप आफिस बंद होने के बाद भी तीन अधिकारी राजधानी का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। चार में से तीन सहायक निदेशक देहरादून में ही बैठ रहे हैं। निदेशालय ने कार्य प्रभावित न हो इसके लिए महाविद्यालयों से एसोसिएट प्रोफेसरों को अटैच किया हुआ है।   

विज्ञापन


 उच्चशिक्षा निदेशालय कार्यालय पहले यहां राजकीय महिला महाविद्यालय के परिसर में संचालित होता था तथा निदेशालय का कैंप आफिस देहरादून में चलता था। पिछली कांग्रेस सरकार में उच्चशिक्षा मंत्री का प्रभार मिलने के उपरांत डा. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में ही गौलापार में चयनित भूमि पर उच्चशिक्षा निदेशालय भवन का निर्माण कराया।
विज्ञापन


साथ ही देहरादून में चल रहे कैंप ऑफिस को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। निदेशालय का अपना भवन बनने के बाद भी दफ्तर महिला महाविद्यालय से कुछ कर्मचारी गौलापार शिफ्ट करने को तैयार नहीं थे। बाद में डा. इंदिरा हृदयेश की चेतावनी पर कार्यालय गौलापार शिफ्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून का कैंप ऑफिस बंद होने पर कुछ दिन तो वहां तैनात अधिकारी-कर्मचारी यहां बैठे। इसके बाद ये  फिर  देहरादून में बैठने के उपाय खोजने में जुट गए। निदेशालय में सहायक निदेशक  के पदों पर डा. सतपाल सिंह साहनी, डा. बीएन शर्मा, डा. अनुराग अग्रवाल और डा. शिव नारायण सिंह तैनात हैं।

इनमें से तीन सहायक निदेशक देहरादून में ही बैठते हैं। बताते हैं कि तीन सहायक निदेशकों ने देहरादून में अपना दफ्तर बनाया हुआ है। किराये के भवन में दफ्तर चल रहा है। इसमें रूसा के प्रभारी डा. सतपाल सिंह साहनी, विधि का कार्य देखने की वजह से डा. बीएन शर्मा और रूसा योजना में ही ई लर्निंग के प्रभारी बतौर डा. शिवनारायण सिंह तैनात हैं।

हल्द्वानी में एक सहायक निदेशक डा. एके अग्रवाल बैठते हैं।  कार्यालय का कामकाज सुचारु रखने के लिए बाजपुर से एसोसिएट प्रोफेसर डा. एके जोशी और एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से एसोसिएट प्रोफेसर डा. एमसी पांडेय को निदेशालय से अटैच किया हुआ है।


उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकान बताते हैं कि शासन स्तर निदेशालय की ओर से समन्वय स्थापित करने के लिए देहरादून में रूसा का दफ्तर खोला गया है। इस योजना को लेकर समय - समय पर शासन में बैठके होती रहती हैं। कोर्ट के मामलों में पैरवी करने में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए विधि प्रभारी का बैठना भी देहरादून में जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed