{"_id":"3bdfb9c473a43e9b1fc8a708031e2534","slug":"direct-trains-run-from-ramnagar-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से मुंबई को चलेगी सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से मुंबई को चलेगी सीधी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब लखनऊ होते हुए नहीं जाना पड़ेगा। यह ट्रेन अप्रैल से सीधे रामनगर टू मुंबई को दौड़ेगी। वहीं, जल्द रेलवे स्टेशन में दूसरा प्लेटफार्म भी तैयार हो जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बात रेलवे के उप महाप्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा रामनगर कुमाऊं, गढ़वाल का प्रवेश द्वार होने के कारण स्टेशन में यात्रियों की खूब आवाजाही रहती है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिये रामनगर स्टेशन को हाईटेक बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन की समीक्षा के बाद उन्होंने बताया जून में दूसरा प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं 22 अप्रैल से रामनगर- मुंबई को सीधी ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
साथ ही यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए आगरा, रामनगर ट्रेन की समय सारणी में परिवर्तन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन की जमीन पर हुए अवैध निर्माण, ईटों की लगी ढेर की शिकायत पर उप महाप्रबंधक जिंदल ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी जल्द अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की भूमि पर अवैध निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ के निर्माणाधीन पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उनके साथ डीओएमजी डा. हरीश रणतोलिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार, मुख्य यातायात निरीक्षक एमआर आर्य, स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल आदि मौजूद थे।
रेलवे के उप महाप्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद कार्बेट पार्क को रवाना हो गए। उन्होंने बताया वह यहां दूसरे प्लेटफार्म की समीक्षा के साथ ही पार्क के बिजरानी रेंज में भ्रमण के लिये आए थे।
रेलवे उप महाप्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल को नगर के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा व्यापारी दिल्ली से रामनगर को रेलवे पार्सल में माल बुकिंग कर लाते हैं। लेकिन रास्ते में माल चोरी कर दिया जाता है। जिससे व्यापारियों को लगातार आर्थिक क्षति होती हो रही है।
उन्होंने इस प्रकार की चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, ललित तिवारी, जियाउर्रहमान, अखिलेश अग्रवाल, तारादत्त रिखाड़ी, दीपांशु अग्रवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।