{"_id":"6a31a2052c78b8e14d097884","slug":"dilapidated-building-of-braeside-school-nainital-30-children-at-risk-of-accident-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127192-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के ब्रेसाइड विद्यालय का जर्जर भवन, 30 बच्चों पर हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के ब्रेसाइड विद्यालय का जर्जर भवन, 30 बच्चों पर हादसे का खतरा
Wed, 17 Jun 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के स्नोव्यू वार्ड स्थित ब्रेसाइड प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर हालत में है। यहां करीब 30 से अधिक बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मंगलवार को सभासद जीतेंद्र पांडे जीनू विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पाया कि भवन की दीवारें टूटी हैं और खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं। एक कक्ष में जन आरोग्य केंद्र भी संचालित होता है। निरीक्षण में शिक्षकों को बिच्छू मारते देखा गया। सभासद ने शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत करने और स्थायी समाधान तक निजी प्रयास जारी रखने की बात कही। एडी माध्यमिक शिक्षा गजेंद्र सिंह सौन ने मातहत अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन