फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   differently able to be linked with development

दिव्यांगजनों को विकास की धारा से जोड़ना होगा : पंत

Mon, 29 Jan 2018 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Mon, 29 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
differently able to be linked with development
नैब में बोलते वित्त मंत्री प्रकाश पंत। - फोटो : Amar ujala
गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड (नैब) में तीन दिवसीय कार्यशाला चल रही है। रविवार को वहां पहुंचे वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि दिव्यांग छात्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। दिव्यांग नागरिकों के लिए कार्य करने वाली संस्था समदृष्टि समता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से गौलापार में चल रही कार्यशाला में पहुंचे वित्तमंत्री पंत समेत लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का ने भी छात्रों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन


कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आकर दिव्यांगजनों की मदद के लिए नई राह खोजनी चाहिए। बताया कि सक्षम दिव्यांगों के उत्थान के लिए काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन जिलेवार इकाई गठित कर दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाता है। इस दौरान कार्यक्रम में सक्षम संस्था के उपाध्यक्ष ललित पंत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पंवार, डॉ. मंजू पाल, विपिन धीमान, दीपा ढौंडियाल, दिनेश खुल्बे, डॉ. संतोष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


क्या है सक्षम
समदृष्टि समता विकास एवं अनुसंधान मंडल राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों के लिए काम करने वाला संगठन है। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राम मिश्र के अनुसार सक्षम के माध्यम से 21 प्रकार की दिव्यांगता से पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए काम किया जाता है। मिश्र ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आई बैंक न बनना सरकारी तंत्र की खामी का नतीजा 
सक्षम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राम मिश्र का कहना है कि हल्द्वानी में अब तक आई बैंक न बनना सरकारी तंत्र की खामी का नतीजा है। उनका कहना है कि देश में जन्मदर कम, जबकि नेत्रांधता की दर अधिक है। इस लिहाज से हल्द्वानी में आई बैंक खुलना समय की मांग है।


उन्होंने कहा कि जो भी संस्थान अपने क्षेत्र में आई बैंक खुलवाना चाहता है वह सक्षम को अपना प्रोजेक्ट बनाकर भेज सकता है। सक्षम सरकार और संस्थान में मध्यस्थ की भूमिका निभा कर प्रयास करेगा कि जल्द से जल्द उस क्षेत्र में आई बैंक खुले। मिश्र ने बताया कि हाल ही में सक्षम के प्रयासों से झांसी में आई बैंक खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed