फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Different punishment for two accused arrested with charas

चरस के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्तों को अलग-अलग सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Different punishment for two accused arrested with charas
नैनीताल। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राकेश कुमार सिंह की अदालत ने चरस के साथ गिरफ्तार दो दोषियों में से एक को पांच साल और दूसरे को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्तों को 30 और 20 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जुर्माना अदा न करने पर दोनों अभियुक्तों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक सात जुलाई 2015 को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। बनभूलपुरा स्थित लाइन नंबर एक के पास सफेद रंग की कार पुलिस टीम को देख लौटने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने कार से भागने का प्रयास कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए पूरन सिंह अधिकारी निवासी बिठौरिया हल्द्वानी के पास से सात सौ ग्राम और कुलवीर सिंह कोरंगा निवासी जवाहर नगर किच्छा के पास से छह सौ ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने आठ गवाह पेश किए।
विज्ञापन

दोनों अभियुक्तों पर 8/20 स्वापक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत आरोप सिद्ध होने के बाद न्यायालय ने सजा के फैसले पर सुनवाई की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों में से अभियुक्त पूरन सिंह को पांच साल कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कुलवीर सिंह कोरंगा को चार वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोनों दोषियों को तीन-तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed