फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diesel was a thief under the signature of the cleaning inspector

सफाई निरीक्षक के हस्ताक्षर से डीजल चोर रहा था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Diesel was a thief under the signature of the cleaning inspector
हल्द्वानी। नगर निगम के पेट्रोल पंप पर काम करने वाला निगम कर्मी सफाई निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर डीजल चोरी कर रहा था। चोरी पकड़ में आने पर सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने उसे बर्खास्त कर दिया। इस फर्जीवाड़े से लाखों रुपये का डीजल चुरा लिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने सभी बिलों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर नगर निगम का पेट्रोल पंप है जिसे खुले अभी छह माह ही हुए हैं। नगर निगम की ओर से यहां कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। निगम की गाड़ियों में भी यही से डीजल भरवाया जाता है। सफाई निरीक्षक अपने हस्ताक्षरों से निगम के कूड़ा वाहनों के लिए डीजल की पर्ची जारी करते हैं। निगम की गाड़ियां इन पर्चियों को लेकर पंप पर जाती हैं और डीजल भरवाती हैं। पेट्रोल पंप पर ठेके पर तैनात कर्मचारी, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल के फर्जी हस्ताक्षर से डीजल की पर्चियां बनाकर लंबे समय से चोरी कर रहा था। नगर निगम के सहायक लेखाकर को जब इस पर शक हुआ तो उन्होंने पर्चियों का मिलान किया। पर्चियों में सफाई निरीक्षक के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस पर सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने आरोपी कर्मचारी रमेश मेहता को बर्खास्त कर दिया। उधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया मामला
हल्द्वानी। नगर निगम में चलने वाली कूड़ा गाड़ियों सहित अन्य वाहनों में प्रति माह 12 से 14 लाख रुपये का डीजल खर्च होता है। इस महीने यह खर्च 16 लाख रुपये पहुंच गया। खर्च बढ़ने पर सहायक लेखाकार गणेश भट्ट और अमोल असवाल ने बिलों की जांच की। तब पता चला जिस दिन सफाई निरीक्षक अमोल असवाल छुट्टी पर थे उस दिन भी उनके हस्ताक्षर से डीजल की पर्ची जारी की गई है। जांच करने पर हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस पर पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ हुई। पूछताछ में एक कर्मी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर शराब पीने पर एक कर्मचारी बर्खास्त
हल्द्वानी। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बुधवार को पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंप पर एक कर्मचारी को शराब पीते रंगे हाथ पकड़ लिया। भसीन ने बताया कि कर्मचारी मनोज प्रभाकर के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी कि वह शराब पीकर आता है। कभी पंप पर बैठकर ही शराब पीता है। बुधवार को उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसे भी बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed