{"_id":"49988aafc940dd0d452ee752c1030f85","slug":"dibitiel-arbitrary-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटीएल के नाम पर मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटीएल के नाम पर मनमानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल से अब तक नहीं जुड़े उपभोक्ताओं पर गैस एजेंसी की मनमानी भारी पड़ रही है। उपभोक्ताओं से गैस के पूरे दाम वसूले जा रहे हैं, जबकि कंपनी की ओर से डीबीटीएल से जुड़ने की तिथि 31 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
हल्द्वानी गैस एजेंसी के अधीन इंडेन के लगभग 46 हजार उपभोक्ता हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से उपभोक्ताओं को डीबीटीएल से जोड़ने के लिए इंडेन के अधिकारियों के साथ ही गैस एजेंसी पर भी भारी दबाव है। डीबीटीएल से जोड़ने के नाम पर एजेंसी कर्मी अब उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने लगे हैं। गैस बांटने जा रहे डिलीवरी ब्वाय योजना से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं को 650 रुपए में सिलेंडर दे रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रघु बिष्ट ने बताया कि डीबीटीएल से जुड़ने से वंचित रह गए उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इंडेन के एरिया सेल्स मैनेजर वीके सुंदरियाल ने बताया कि 31 मार्च तक किसी को भी सिलेंडर देने से मना नहीं किया जा सकता है। डीबीटीएल से जो उपभोक्ता नहीं जुड़े हैं उन्हें सब्सिडी का सिलेंडर देना पड़ेगा, जबकि डीबीटीएल से जुड़ चुके उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी जाएगी। उन्होंने शेष बचे उपभोक्ताओं से शीघ्र ही डीबीटीएल योजना से जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन