फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhirendra Joshi left and caught the 'lotus'

जोशी ने छोड़ा और धीरेंद्र ने पकड़ा ‘कमल’

Sat, 28 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 28 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Joshi left and caught the 'lotus'
bjp

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन जोशी ने शुक्रवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ लिया। मदन मोहन जोशी के पार्टी छोड़ने से पहले भाजपा ने नगर निगम में तीसरी बार निर्वाचित पार्षद और पार्षद संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, 2007 में बसपा प्रत्याशी रहे मुन्ना साहू और युवा सत्ता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाकर अपने खाते में बढ़त कर ली।

विज्ञापन


मदन मोहन जोशी के भाजपा छोड़ने और धीरेंद्र रावत के भाजपा में शामिल होने से तमाम चर्चाएं रही। मदन मोहन जोशी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के नजदीकी रहे। कोश्यारी ने उन्हें अपना प्रतिनिधि भी मनोनीत किया।
विज्ञापन


भाजपा में जोशी अक्सर चर्चाओं में रहे। छात्रसंघ चुनाव में दो गुटों में हुए पथराव में उन्हें गंभीर चोटें आई। बतौर भाजयुमो जिलाध्यक्ष उनका कार्यकाल विवादित रहा। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान जोशी पर पक्षपात करने का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डा. रौतेला के नामांकन जुलूस के बाद मदन मोहन जोशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने मदन मोहन जोशी का स्वागत किया। मदन मोहन जोशी ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों से भटक गई है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जिन नेताओं के पुतले फूंके आज वो सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। इससे पूर्व भाजपा ने पार्षद संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाई और नामांकन में डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का प्रस्तावक बनाया।

धीरेंद्र रावत नगर निगम में सबसे मजबूत और निर्विवाद पार्षद हैं। भाजपा ने पार्षद संघ अध्यक्ष को अपने पाले में शामिल कर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश की है।

नीरज और प्रमोद दावेदार

मदन मोहन जोशी के दल बदलने के बाद अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए जिला उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट और भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा ने ताल ठोक दी है। दोनों ही दावेदारों की युवाओं के बीच मजबूत पकड़ है।


प्रमोद बोरा हल्द्वानी एमबीपीजी के छात्र नेता रहे हैं। इधर, अभाविप में कई दायित्वों में और वर्तमान में अभाविप के विभाग संयोजक चंद्रशेखर जोशी जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed