फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dharnas

एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 29 Jan 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Dharnas

ग्राम चित्रकूट चोरपानी में सड़क किनारे बनी नालियों को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान पूजा देवी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में कई महीनों से नालियां बंद पड़ी हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया है। पानी सड़क पर आने से जहां सड़क की हालत बदतर हो गई है, वहीं क्षेत्र के लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में लोनिवि को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार पांडे, गोपाल सिंह चौधरी, भगवती पांडे, नीलम बेलवाल, संगीता, हेमा पंत, किशनी रावत, माधवी देवी, दिगंबरी रावत, लीला पांडे, भगवती पांडे, जीवंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि नाली की सफाई के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था, जहां कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। सहमति नहीं बनने के कारण नाली की सफाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस मसले पर ग्रामीणों की बीच सहमति बन जाएगी, कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed