फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dharna in Ramnagar

शराब की दुकान के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहा ट्रांसपोर्ट नगर 

Mon, 24 Apr 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Mon, 24 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dharna in Ramnagar
रामनगर में धरना - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से गुस्साए दुकानदारों ने रविवार को दूसरे दिन भी अपनी दुकानों को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। नगर पालिका चेयरमैन मो. अकरम ने भी ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों को समर्थन देते हुए धरना-स्थल पर पहुंचकर कहा कि यहां शराब की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी।

विज्ञापन


यदि कोई दुकान स्वामी अपनी दुकान शराब की दुकान के देगा तो नगर पालिका द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, देवभूमि व्यापार मंडल ने भी ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों को समर्थन दिया। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी, शिवी अग्रवाल, विजय चावला, रमजानी, आशू वर्मा, राम अवतार, असलम, सचिन, यासीन आदि थे। 
विज्ञापन


कानों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। अब हीरानगर गेट के पास शराब की दुकान को हटाने की मांग पर महिलाओं ने रविवार को बखेड़ा कर दिया। शराब की दुकान पर पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया फिर दुकान का शटर गिराकर तीन कर्मचारियों को बंद कर दिया। एक सेल्समैन को डांटकर भगा दिया। करीब दो घंटे तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। बाद में पुलिस पहुंची तब जाकर शटर खोला गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्राम प्रधान शांति मेहता और कनिष्क ब्लाक प्रमुख जया कर्नाटक की अगुवाई में महिलाएं रविवार को हीरानगर गेट के पास शराब की दुकान पर पहुंचीं। उनका आरोप था कि शराब की दुकान नियम के खिलाफ खोली गई है। इसे किसी भी कीमत में खुलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को बंद करने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।  



पुलिस का कहना था कि दुकान का लाइसेंस आबकारी विभाग ने दिया है ऐसे में महिलाओं को अपनी बात आबकारी विभाग या प्रशासन के सामने रखनी चाहिए। इस प्रकार से दुकान में कर्मचारियों को बंद करना कानून के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों में बीडीसी सुनीता बेलवाल, ममता गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, गीता तिवारी, शीला पांडे, दीपा पुनेरा आदि मौजूद भी शामिल थीं। दुकानदार का कहना है कि दुकान खुलने पर कुछ दिनों पहले एक गुट ने प्रदर्शन किया था। समझौता होने के बाद एक सप्ताह से दुकान ठीक चल रही थी तो फिर दूसरा गुट सामने आ गया है। पुलिस भी समझौते और प्रदर्शन के अनोखे रवैये से परेशान हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed