{"_id":"68b8a1dafa1855050807130a","slug":"dhari-chowki-incharge-and-mukhanis-additional-si-suspended-for-negligence-in-investigation-haldwani-news-c-8-1-hld1048-630023-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: मुखानी के एएसआई और धारी चौकी इंचार्ज निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई; SSP ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: मुखानी के एएसआई और धारी चौकी इंचार्ज निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई; SSP ने लगाई फटकार
Thu, 04 Sep 2025 10:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:40 AM IST
सार
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। रामनगर कोतवाली के एसएसआई युनूस और छोई-क्यारी चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सभी विवेचकों के साथ बैठक की। इस दौरान विवेचनाओं को लंबित रखने पर मातहतों को फटकार लगाई। उन्होंने विवेचकों को हिदायत दी गई कि विवेचना में लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में गुमशुदगी की विवेचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। गुमशुदाओं से संबंधित सभी पोर्टलों पर डाटा अंकन किया जाए और उसे विवेचात्मक कार्यवाही में शामिल किया जाए।
एसएसपी ने कहा कि विवेचनाओं को बिना किसी कारण के लंबित न रखा जाए। न्यायालयों में विवेचनाओं के संबंध में लंबित कार्यवाही व पत्राचार का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। सीओ विवेचनाओं का पर्यवेक्षण करें और जो विवेचना लटका रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजें। वहां एसपी क्राइम डाॅ. जगदीश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, सीओ नितिन लोहनी, सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।