{"_id":"62f9459681fbf6541338dc8d","slug":"dhangarhi-drain-overflows-passengers-upset-ramnagar-news-hld4724513157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश के बाद उफनाया धनगढ़ी नाला, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश के बाद उफनाया धनगढ़ी नाला, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
Mon, 15 Aug 2022 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:14 AM IST
सार
नाला उफनाने और जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और वन कर्मियों ने बहाव कम होने के बाद वाहनों को जाने दिया। इस दौरान नाले के बीच पत्थर आने से एक कार फंस गई।
विज्ञापन
ामनगर के नेशनल हाईवे पर धनगढ़ी नाले में आ पानी की वजह से लगा जाम।
- फोटो : RAMNAGAR
विस्तार
रविवार दोपहर हुई तेज बारिश से नेशनल हाईवे 309 स्थित धनगढ़ी नाला उफना गया। तेज बहाव होने से नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक कार नाले के बीच में फंस गई। उसे राहगीरों और यात्रियों ने बमुश्किल बाहर निकाला। नाला उफनाने से मार्ग पर जाम लग गया। यात्री तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
38 साल बाद: सियाचीन में मिला लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर, ग्लेशियर की चपेट में आने से हुए थे शहीद
विज्ञापन
नाला उफनाने और जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और वन कर्मियों ने बहाव कम होने के बाद वाहनों को जाने दिया। इस दौरान नाले के बीच पत्थर आने से एक कार फंस गई। कार के निकलने के बाद यातायात सामान्य हो गया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक यात्री जाम में फंसे रहे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नाले का बहाव कम होने के बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन