{"_id":"56f6e6474f1c1b4d31f14db1","slug":"dhami-status-minister-s-car-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जा मंत्री धामी की कार में तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जा मंत्री धामी की कार में तोड़फोड़
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। अज्ञात लोगों ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की गैरमौजूदगी में उनके चार साथियों को पीट दिया। गनर की पिस्टल भी गायब बताई गई है। धामी की कार में सवार चार लोग शनिवार रात करीब 12 बजे लखनपुर के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
तभी अज्ञात लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर उसमें सवार लोगों को पीट दिया। आरोपियों की संख्या 12 से अधिक बताई गई है। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश पंवार, सीओ स्वतंत्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन