{"_id":"67158d4a424895922307ed54","slug":"dhami-development-man-after-nd-tiwari-in-uttarakhand-anil-kapoor-nainital-news-c-238-1-shld1023-109134-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में एनडी तिवारी के बाद धामी विकास पुरुष : अनिल कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में एनडी तिवारी के बाद धामी विकास पुरुष : अनिल कपूर
Mon, 21 Oct 2024 04:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने कहा कि उत्तराखंड में पं. नारायण दत्त तिवारी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास पुरुष हैं। धामी के कार्यकाल में जहां उत्तराखंड में लगातार विकास हो रहा है, वहीं भ्रष्टाचार में लगाम लगी है।
रविवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. अनिल ने नैनीताल में सोमवार को कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम को लेकर कहा कि उक्त कार्यक्रम में माफिया, गुंडे और बदमाशों की टोली शामिल होगी। कांग्रेस भाजपा सरकार की सफलता से बौखलाकर केवल दुष्प्रचार कर रही है। कहा प्रदेश में राजस्व की अच्छी वसूली हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार लोक कल्याण के बेहतर कार्य कर रही है । यूसीसी, नकल विरोधी कानून समेत 50 से अधिक कानून बन चुके हैं।
रेलवे भूमि से अतिक्रमण कारियों को विस्थापित करने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था कर रही है और कोर्ट को प्लान बताने के बाद ही उचित व्यवस्था की जाएगी। कहा मदरसों में राष्ट्र के प्रति अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए। अगर वहां राष्ट्रविरोधी और गलत काम हुए, तो प्रतिबंध लगेगा। वहां राज्यमंत्री दिनेश आर्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, हरीश राणा, मोहित साह आदि थे।
विज्ञापन
लकड़ी टाल के 21 परिवारों को राहत
नैनीताल। यहां विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लकड़ी टाल के 21 परिवारों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। 21 परिवारों के रहने के लिए पहले व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए नगर पालिका से वार्ता की जाएगी। इसके साथ ही कहा कि सीएम धामी के प्रयासों ने मेट्रोपॉल पार्किंग बनाई जाएगी साथ ही कई विकास कार्य और होने हैं।