{"_id":"613e547b8ebc3e7d14332b3e","slug":"devotees-brought-kadali-tree-with-mother-s-cheers-haldwani-news-hld437735857","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जयकारों के साथ कदली वृक्ष लाए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के जयकारों के साथ कदली वृक्ष लाए भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार को कदली वृक्ष लेकर भक्त मां के जयकारों के साथ नैनीताल पहुंचे। इस दौरान तल्लीताल स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर और सूखाताल में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कदली वृक्षों को मां नयना देवी मंदिर परिसर में लाया गया और पूजन के बाद उन्हें सेवा समिति भवन में रख दिया गया। मंगलवार को मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण होगा।
कदली (केले) के वृक्षों को लेने के लिए शनिवार शाम एक दल ज्योलीकोट के पास सडियाताल गांव में गया। रविवार शाम 3:20 बजे भारी बारिश के बीच दल के सदस्य नैनीताल पहुंचे। वहीं तल्लीताल स्थित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर में मुख्य पुजारी दिनेश कांडपाल और श्रीराम सेवक सभा के आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने संयुक्त रूप से कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की। अनुष्ठान संपन्न कराने में सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाडी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी आदि जुटे रहे।
भारी बारिश में दिखा भक्तों का उत्साह
नैनीताल। भारी बारिश के बाद भी भक्तों की टोली में कदली के वृक्षों को लाने का उत्साह देखा गया। इस दौरान पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बन गया। बाद में जबकदली वृक्षों को श्री मां नयना देवी मंदिर परिसर लाया गया, जहां भक्तों ने कदली वृक्षों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कलाकार करेंगे मूर्ति का निर्माण
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के प्रवक्ता प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि कदली के वृक्षों से सोमवार को बनाई जाने वाली मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का विशेष निर्माण चंद्र प्रकाश साह के निर्देशन में होगा। मूर्ति के निर्माण के कलाकारों में कुंदन सिंह नेगी, हरीश पंत, हीरा शाही और किशन शामिल हैं।