फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devidhura-Basani Road

डीएम के निर्देश पर देवीधूरा-बसानी रोड में सोलिंग का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devidhura-Basani Road
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर देवीधूरा-बसानी सड़क का काम शुरू हो गया है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का दावा है कि महीने भर में इस रोड में वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी। आवाजाही शुरू होने पर क्षेत्र के पांच गांवों के करीब तीन हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने देवीधूरा-बोहरागांव-बसानी मोटर मार्ग का काम वर्ष 2012 में शुरू किया था। तब से आज सड़क में ठीक तरह से सोलिंग (रोड़ी बिछाने का काम) भी नहीं हुई थी। दस साल में दो सरकारें बदलीं, विधायक बदले और ठेकेदार भी बदलते रहे लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस ही रही। इस बीच काठगोदाम से नैनीताल की ओर लगने वाले जाम को देखते हुए डीएम गर्ब्याल ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को देवीधूरा बसानी रोड का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए ताकि सीजन के दौरान इस सड़क को भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सके। पीएमजीएसवाई के ईई किशन सिंह बिष्ट का कहना है कि सोलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। महीने भर में देवीधूरा से 12 किलोमीटर व बसानी से दस किलोमीटर तक सड़क बनाने, पुलों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed