फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development work will be done in the city with Rs 32 lakh received from MLA fund.

Nainital News: विधायक निधि से मिले 32 लाख से नगर में होंगे विकास कार्य

Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city with Rs 32 lakh received from MLA fund.
नैनीताल। नगर के प्रत्येक वार्ड में जल्द ही दो-दो लाख रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। विधायक सरिता आर्या की घोषणा के क्रम में यह धनराशि सीडीओ कार्यालय से नगर पालिका को अवमुक्त की जा चुकी है और पालिका ने निविदा भी निकाल दी है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व पालिका सभागार में हुई बैठक में विधायक सरिता आर्या की ओर से नगर के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक सभासद को दो-दो लाख देने की घोषणा की गई थी। इसके क्रम में सभासदों की ओर से प्रस्ताव बनाए गए। सभी प्रस्तावों को एक साथ भेजे जाने के कारण इसमें कुछ देरी हुई। इसक बाद यह मामला आदर्श आचार संहिता के चलते फंस गया।
विज्ञापन

इधर बोर्ड का कार्यकाल भी खत्म हो गया। आचार संहिता से ठीक पहले स्वीकृत 32 लाख की धनराशि की निविदा चुनाव के चलते नहीं हो सकी। आचार संहिता की समाप्ति के बाद पालिका की ओर से इसकी निविदा निकाली गई। एमई कार्मिक सूरज चौहान ने बताया कि कुल 32 लाख रुपये के कार्य के क्रम में निविदा निकाली जा चुकी है। निविदा के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed