फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devbhoomi Safai Karmachari Sangh gave 13 point memorandum to the Mayor

Nainital News: देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने मेयर को दिया 13 सूत्री ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Safai Karmachari Sangh gave 13 point memorandum to the Mayor
हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम परिसर में मेयर गजराज सिंह बिष्ट का स्वागत किया। उन्होंने मेयर के समक्ष 13 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

स्वागत समारोह के बाद मेयर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने निगम में कार्यरत अस्थायी कर्मियों को एक वर्ष विलंब से दिए गए मानदेय के एरियर का भुगतान करने, संविदा पर्यावरण मित्रों को नियमित करने, संविदा कर्मियों को 2011 से ईपीएफ का लाभ देने, अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा कराने, उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने, वंचित कार्मिकों को एसीपी का लाभ देने, जिन वार्डों में पर्यावरण पर्यवेक्षक नहीं हैं उनमें पर्यावरण मित्रों को पर्यावरण पर्यवेक्षक बनाने, पर्यावरण मित्रों के सर्विस अभिलेखों की जांच कराने, मृतक आश्रितों के लंबित प्रकरणों का समाधान कर उन्हें नियुक्ति देने, समाज कल्याण की ओर से बनाए आवासों में रह रहे कार्मिकों को आवास भत्ता देने, नए वार्डों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मेयर ने सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश महासचिव राजपाल पवार, संस्थापक बांके लाल, शाखा अध्यक्ष रवि चिंडालिया, महासचिव श्याम बाबू, विशाल, बबलू वाल्मीकि, विजय तोमर, अनूप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई नायकों को दिए जाएंगे ड्रेस और आई कार्ड : मेयर
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि सफाई नायकों को ड्रेस और पहचान पत्र दिए जाएंगे। जल्द सभी वार्डों में पार्षदों की निगरानी में पर्यावरण मित्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगेगी। सुंदर, विकसित और सुरक्षित नगर निगम बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। व्यापारियों, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का इसमें सहयोग मिल रहा है।

नगर निगम दफ्तर में शहर की सफाई व्यवस्था पर हुई बातचीत में मेयर ने कहा कि निगम ने 840 पर्यावरण मित्र हैं। चालक, पर्यावरण मित्र समेत 1100 कर्मचारी तैनात हैं। कहीं सफाई में कमी पाई जाती है तो सफाई नायकों से जवाब मांगा जाएगा। सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग सफाई नायक करेंगे। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। अन्य व्यवस्थाएं भी जल्द दुरुस्त की जाएंगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed