फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deranged woman

सलमा के जवाबों में कई सवाल

Mon, 13 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 13 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deranged woman

एक विक्षिप्त महिला पिछले 10-15 दिनों से नगर में घूम रही है। मल्लीताल बाजार में श्रीगुरु ज्वैलर्स की दुकान के आगे अपने कपड़े, कंबल के साथ उसने डेरा जमा रखा है। आसपास के लोग उसके भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। सवाल यह है कि यह विक्षिप्त महिला कौन है और कहां से नैनीताल तक आ पहुंची?

विज्ञापन

इस विक्षिप्त महिला से जब पूछा गया तो उसने खुद को इलाहाबाद के मूरतगंज का निवासी बताया तो कभी सुल्तानपुर, कभी बुलंदशहर, कभी मुंबई तो कभी बरेली से यहां आने की बात कह रही है। अपना नाम सलमा बताने वाली यह महिला पति का नाम धरमपाल बता रही है। यह सवाल उससे कई बार घुमा फिराकर पूछा गया लेकिन हर बार उसने अपना और पति का नाम यही नाम दोहराया। अपनी धुन में खोई महिला पति के संबंध कहती है कि वह अभी कमाने गया है। नैनीताल कैसे आई पूछने पर उसने बताया कि मेरठ तक ट्रेन से आई। फिर गाड़ी में बैठकर यहां तक आ पहुंची, लेकिन थोड़ी देर बाद पूछने पर उसने बताया कि उसका पति उसे यहां छोड़ गया। कुछ समय बाद जब उससे फिर यहां पहुंचे की बात पूछी तो उसने कहा कि शिवाला गई थी। कहां के शिवाला गई कुछ पता नहीं।
विज्ञापन


अभी विक्षिप्त महिला के  यहां आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को समाज कल्याण के अधिकारियों से बात कर उसके पुनर्वास या विस्थापन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed