फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deranged teenager's body recovered

विक्षिप्त किशोरी का शव बरामद

Sat, 25 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Sat, 25 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Deranged teenager's body recovered

भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी के पास शुक्रवार तड़के एक अज्ञात विक्षिप्त किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

विज्ञापन


भीमताल-रानीबाग रोड में अंबेडकर मार्ग के पास शुक्रवार तड़के सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत और उपनिरीक्षक पनीराम टम्टा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत ने बताया कि किशोरी की उम्र 14-15 साल के करीब है। वह अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। उसका एक पैर बुरी तरह कुचला हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि उसकी मौत बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हुई होगी। इधर, सूचना पर एसएसपी सेंथिल अबुदई और सीओ बचन सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने शव का अवलोकन कर सीओ और थानाध्यक्ष को किशोरी की शिनाख्त कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा उसके बाद ही उसकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल ही भीमताल की ओर आ रही थी किशोरी
पंचनामे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सड़क से आ-जा रहे लोगों से किशोरी की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो काठगोदाम निवासी ब्रह्मानंद पुत्र पीतांबर ने बताया कि उक्त किशोरी बृहस्पतिवार शाम करीब 3:30 बजे रानीबाग से भीमताल की ओर आ रही थी और उसने केवल कुर्ता पहना हुआ था। लोनिवि में कार्यरत हरीश पांडे पुत्र कमलापति पांडे ने पुलिस को बताया कि उक्त किशोरी को उन्होंने कई बार हल्द्वानी स्थित कालूसाई मंदिर के बाहर बैठे देखा था। भवाली स्थित उजाला के चालक त्रिलोचन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे उक्त किशोरी अंबेडकर रोड के पास ही सड़क किनारे बैठे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed