फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deposit building tax by August 31, corporation will give 25 percent rebate

31 अगस्त तक जमा करें भवन कर, निगम देगा 25 प्रतिशत की छूट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Deposit building tax by August 31, corporation will give 25 percent rebate
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले भवन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने अभी तक भवन कर जमा नहीं किया है तो आप 31 जनवरी तक भवन और स्वच्छता कर जमा कर 25 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद भवन कर न जमा करने पर पेनाल्टी भी लगेगी। उधर, दुकान किराया और लाइसेंस शुल्क जमा करने की तिथि भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। 31 अगस्त के बाद लाइसेंस नहीं बनाने पर प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लगेगा। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए कूड़ा गाड़ियों से भी मुनादी कराई जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

धौलाखेड़ा में बनेगा 132/33 केवी सबस्टेशन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम धौलाखेड़ा में 132/33 केवी सबस्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सबस्टेशन बनने से क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सकेगी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि धौलाखेड़ा में प्रस्तावित सबस्टेशन में पहले चरण में 80 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में 220 केवी कमलुवागांजा से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति की जाती है। हल्द्वानी में ग्रामीण और शहरी दो डिविजन हैं। शहरी डिविजन में 52 हजार उपभोक्ता हैं, जबकि ग्रामीण में करीब 90 हजार कनेक्शन हैं। कनेक्शनों की संख्या के हिसाब से सबस्टेशन पर लोड बढ़ गया है जिससे कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने धौलाखेड़ा में नया बिजलीघर का प्रस्ताव पावर ट्रांसमिशन को भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही जल्द नया बिजलीघर बनाया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed