फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Department should expedite the beautification of lakes

Nainital News: झीलों के सौंदर्यीकरण में तेजी लाएं विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Department should expedite the beautification of lakes
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल झीलों के सौंदर्यीकरण को लेकर डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। समाजसेवी पूरन बृजवासी ने तीनों झीलों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ झील किनारे टूटी रेलिंगों को ठीक कराते हुए कुमाऊंनी शैली में योजना तैयार करने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी बीडी पलड़िया ने भीमताल झील में जमीं गाद को निकालने के साथ निरंतर साफ-सफाई करने की मांग की। डॉ. फराह खान ने झीलों में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई को कहा। रमेश पलड़िया ने बाघ की दहशत दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने की मांग की। डीडीओ गोस्वामी ने उद्यान विभाग से भीमताल डैम के पास स्थित पार्क और झील किनारे फूल लगाने को कहा। वन विभाग, नगर पालिका, सिंचाई विभाग से झील किनारे गिरे पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि झीलों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव शासन भेजा गया है। इस दौरान ईओ राहुल कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, मन मोहन सिंह, पंकज सूर्या, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed